Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: Mobile phones and liquids are prohibited within 100 meters of the counting center in Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mobile phones and liquids are prohibited within 100 meters of the counting center in Agra….#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में मतगणना 13 को. मोबाइल फोन और तरल पदार्थ के साथ नहीं होगी किसी की भी एंट्री. डीएम ने जारी किए ये निर्णय…

नगर निकाय चुनाव को लेकर आगरा में 13 मई को मतगणना होनी है। मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ लेकर प्रवेश नहीं किया जा सकता है। बुधवार को लिाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की और मंडी समिति में जाकर व्यवस्थाओं को देखा तथा मतगणना पण्डाल, मतगणना टेबल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 की तैयारियों के दृष्टिगत 13 मई को सम्पन्न होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सभी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के प्रत्याशियों एवं एजेंटों के साथ मतगणना स्थल का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर लें।

उन्होंने यह भी कहा कि मंडी समिति में मतगणना पाण्डाल सीसीटीवी व वीडियोग्राफी युक्त होगा एवं मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्थायें की गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आरओ/एआरओ एजेंटों के साथ एक बार बैठक कर लें, ताकि प्रत्याशियों को मतगणना से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होनें मतगणना स्थल पर वाहनों के आवागमन उनके स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि पार्किंग पर साइन बोर्ड लगाया जाए ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी महोदय ने शौचालय एवं साफ सफाई तथा पेयजल आदि आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि मण्डी स्थल में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडी समिति में मतगणना के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न की जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कल सभी आरओ/एआरओ का मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार, एसीएम व समस्त एसडीएम सहित निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश के समस्त जनपदों में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मतगणना की पूरी अवधि के दौरान उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं का मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ लेकर मतगणना स्थल पर प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर लगे कार्मिकों पर लागू नहीं होगा। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

आगरा

Agra News: Kendriya Vidyalaya-2 in Agra resonated with cultural performances on World Tourism Day

आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा केंद्रीय विद्यालय-2....

error: Content is protected !!