आगरालीक्स…आगरा में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग. एक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पेश की मानवता की मिसाल…देखें वीडियो
आगरा में एमजी रोड पर बुधवार को एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. बड़ी बात ये है कि एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी. ऐसे में आग लगने से चालक सहित एंबुलेंस में बैठे तीमारदारों व मरीज में हड़कंप मच गया. सूरसदन पर हुई इस घटना पर मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश की. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
सूरसदन तिराहे पर यह घटना हुई. यहां से गुजर रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. आग चालक की सीट की तरफ लगी जिससे हड़कंप मच गया. चालक ने तुरंत उतरकर मरीज को तीमारदारों के साथ बाहर निकाला. तीमारदारों ने अपने मरीज को तुरंत स्ट्रेचर सहित एंबुलेंस से उतारा और उसे फुटपाथ पर लिटाया. यहां से गुजर रहे उप नगर आयुक्त ने अपनी गाड़ी से उतरकर मानवता की मिसाल पेश की. उन्होंने तुरंत आफिस से फायर फाइटिंग सिस्टम मंगाया और दूसरी एंबुलेंस को बुलाकर मरीज को अस्पताल के लिए रवाना किया. फायर ब्रिगेड ने आग पर पर किसी तरह काबू पाया.