आगरालीक्स…आधार कार्ड का संशाोधन बना लोगों के लिए मुसीबत. सुबह पांच बजे से अपने नंबर का वेट करते रहते हैं लोग. संजय प्लेस का केंद्र बंद होने के बाद डाकघरों पर बढ़ा और अधिक भार
आगरा में आधार कार्ड में संशोधन करना लेागों के लिए मुसीबत से कम नहीं है. सुबह पांच बजे से लोग अपने नंबर का इंतजार करते रहते हैं. गर्मी हो या फिर बरसात, आधार संशोधन के लिए इंतजार करना ही होता है. प्रतापपुरा प्रधान डाकघर पर 50 रुपये संशोधन धनराशि देने के बाद भी सहूलियत नाम की चीज नहीं है. लोगों को परिसर में बैठने तक की व्यवस्था नहीं है. गर्मी में पेड़ों के नीचे लोग खड़े होकर नंबर की प्रतीक्षा करते हैं.
संजय प्लेस आधार केंद्र हुआ बंद
यूआईडीएआई यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 2019 में आगरा में संजय प्लेस स्थित कारपोरेट पार्क में आधार सेवा केंद्र खोला था, इसके लिए पांच साल का रेंट एग्रीमेंट किया गया. 2024 में रेंट एग्रीमेंट पूरा हो गया, इस दौरान आधार सेवा केंद्र के लिए कोई नई जगह नहीं देखी गई, जहां अभी केंद्र संचालित है उनके स्वामी ने भी रेंट एंग्रीमेंट खत्म होने के बाद दोबारा से किराए पर भवन देने से इन्कार कर दिया. इसके चलते एक सितंबर से संजय प्लेस स्थित आधार सेवा केंद्र बंद कर दिया गया है, दो दिन में तीन हजार लोग केंद्र से लौट गए.
डाकघरों पर बढ़ा भार
नया केंद्र कब से शुरू यहोगा यह तो समय बताएगा लेकिन इसके कारण डाकघरों में भार बढ़ गया हे. प्रधान डाकघर बिजलीघर, प्रतापपुरा, संजय प्लेस और दयालबाग पर निरंतर मशीनें चल रही हैं. कुछ मशीनें डबल हैंड डाकघरों में भी चलाई जा रही हैं. बैंक ने मशीनें बंद कर दी हैं. इससे स्थिति ज्यादा खराब है. आलम ये है कि बड़ी संख्या में टोकन लेने के लिए लोग सुबह चार बजे से लाइन में लग जाते हैं. टोकन प्रापत करने के बाद सुबह से शाम तक नंबर की प्रतीक्षा होती है.