आगरालीक्स…आगरा आते—आते मानसून पर ब्रेक, अब 29 जून से ही होगी बारिश. राजस्थान, गुजरात में बारिश से बाढ़ के हालात. हिमाचल, उत्तराखंड में बादल फटे और भूस्खलन…
पश्चिमी यूपी में पहुंंचने तक मानसून पर ब्रेक लग गया है. इसके कारण यूपी के कई जिलों में बारिश थम गई है. आगरा में भी तीन दिन से बारिश नहीं हुई है. इसके कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही चमकीली धूप निकल रही है और हवा न चलने के कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. पसीना—पसीना शरीर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजस्थान—गुजरात में बाढ़ जैसे हालातआगरा में भले ही बारिश न हो रही हो लेकिन राजस्थान और गुजरात में बारिश का कहर जारी है. दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं उत्तराखंड में जहां भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं तो वहीं हिमाचल में बादल फटे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/06/25) 36.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/06/25) 28.9
Departure from Normal(oC) 0.4