Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: More than 1.71 lakh online challans were issued in Agra in two months…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: More than 1.71 lakh online challans were issued in Agra in two months…#agranews

838

आगरालीक्स…आगरा के चौराहों पर ‘तीसरी आंख’ काट रही चालान. दो महीने में 1.71 लाख से अधिक आनलाइन चालान हुए. बिना हेलमेट के सबसे अधिक इन दो चौराहों पर…आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा इन्टीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत शहर के विभिन्न चौराहों पर आधुनिक कैमरे स्थापित किये गये हैं। यह आधुनिक व स्मार्ट कैमरे (पीटीजेड, एएनपीआर, आरएलवीडी) शहर के विभिन्न चौराहे जैसे- हरीपर्वत चौराहा, सेन्ट जोन्स चौराहा, कलैक्ट्रेट तिराहा, सूरसदन तिराहा आदि जगह स्थापित किये गये हैं । इन कैमरों द्वारा नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की छवि ली जाती है जिसके आधार पर यातायात पुलिस द्वारा उल्लंघन कर्ता चालक व वाहनों के विरूद्ध चालान निर्गत किये जाते हैं। ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम में कर्मचारियों को आधुनिक दिया गया है तथा उनके पास स्मार्ट उपकरण मौजूद हैं जिससे यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान किया जाता है।

इसी के क्रम में ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों द्वारा जुलाई और अगस्त 2025 माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुये कुल 171105 वाहन चालकों के विरूद्ध ऑनलाइन चालान की कार्यवाही की गयी। इनमें बिना हेलमेट 163315, बिना सीटबेल्ट 345, तीन सवारी 6620, रेड लाइट जम्प 570 तथा ओवरस्पीड 255 चालान सम्मिलित हैं। अतः विभिन्न चौराहों में स्थापित तीसरी आँख (कैमरा) के द्वारा ऑनलाइन चालान किये जा रहे हैं। इसमें बिना हेलमेट के सर्वाधिक ऑनलाइन चालान हरीपर्वत चौराहा तथा ताज व्यू चौराहा पर निर्गत किये गये हैं। ओवरस्पीड के सर्वाधिक ऑनलाइन चालान एक्सप्रेस-वे पर किये गये हैं इसी क्रम में दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के सर्वाधिक ऑनलाइन चालान सुल्तानगंज की पुलिया पर किये गये हैं।

वर्ष 2023 व वर्ष 2024 के सापेक्ष वर्ष 2025 में बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना सीटबेल्ट के ऑनलाइन चालान में वृद्धि हुयी है। वर्ष 2023 में कुल 115287 ऑनलाइन चालान निर्गत किये गये हैं। वर्ष 2024 में कुल 478693 ऑनलाइन चालान निर्गत किये गये हैं। इसके सापेक्ष वर्ष 2025 में अब तक कुल 554475 ऑनलाइन चालान निर्गत किये जा चुके हैं जिसमें जुलाई 2025 व अगस्त 2025 माह के 171105 चालान सम्मिलित हैं। अतः विभिन्न चौराहों में तैनात थाना पुलिस, यातायात पुलिस कर्मी, आरटीओ कर्मचारी के अतिरिक्त चौराहे में स्थापित स्मार्ट व आधुनिक कैमरे द्वारा यातायात नियम के उल्लंघन पर छवि ली जा रही है जिसके पश्चात ऑनलाइन चालान की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपील—नियमों का करें पालन
यातायात पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि सडक पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें । यातायात नियमों का पालन कानूनी बाध्यता से बचने के लिये नहीं बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिये अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न चौराहों में उपस्थित पुलिस कर्मियों के अलावा आधुनिक कैमरे द्वारा भी यातायात उल्लंघन कर्ता के विरूद्ध ऑनलाइन चालान की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपायुक्त-यातायात अभिषेक अग्रवाल द्वारा ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम में तैनात टीएसआई विवेक कुमार, मुख्य आरक्षी धीरज कुमार, आरक्षी विमल रावत तथा महिला आरक्षी पूनम को निर्देशित किया गया है कि ऑनलाइन चालान कार्यवाही को बढाया जाये जिससे समस्त नागरिकों में यातायात नियम पालन करने की भावन बढ़े।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!