आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस. खेलों में लड़के—लड़कियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…ये बने विजेता
शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख श्री सत्याकी बनर्जी, सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दौड़ प्रतियोगिताओं से हुई। लड़कों और लड़कियों दोनों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में विजेता इस प्रकार रहे –
100 मीटर दौड़ (लड़के) :
आर्यन (Earth – प्रथम)
वृहिन्त (Air – द्वितीय)
100 मीटर दौड़ (लड़कियाँ) :
सलोनी (Fire – प्रथम)
हर्षिता (Air – द्वितीय)
400 मीटर दौड़ (लड़के) :
मुतुम (Fire – प्रथम)
हिमांशु (Air – द्वितीय)
400 मीटर दौड़ (लड़कियाँ) :
गौरी (Fire – प्रथम)
तनुश्री (Air – द्वितीय)
4×100 मीटर रिले (लड़के) :
Fire टीम : मुतुम, मानस, आयुष, रुद्र प्रताप (प्रथम)
Earth टीम : आर्यन, शशांक, प्रखर, शौर्य (द्वितीय)
4×100 मीटर रिले (लड़कियाँ) :
Air टीम : हर्षिता, रियाना, अनिका, दिव्या (प्रथम)
Water टीम : तनुश्री, अक्षा, चारु, रिधिमा (द्वितीय)
विशेष आकर्षण शिक्षकों की दौड़ प्रतियोगिता रही। इसमें आलोक मिश्रा प्रथम तथा कृष्णा द्वितीय रहे वहीं शिक्षिका श्रेया गुप्ता प्रथम और निकिता अहूजा द्वितीय रहीं और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सत्याकी बनर्जी ने विजेताओं को बधाई दी तथा संदेश दिया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामनाएं प्रेषित की।