आगरालीक्स…आगरा में हनुमान जन्मोत्सव पर एक हजार से अधिक भंडारे. जगह—जगह पूड़ी—सब्जी और हनुमान जी का प्रिय बूंदी का प्रसाद…
श्री हनुमान जन्मोत्सव आज आगरा सहित पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भक्त शिरोमणि बजरंग बली की भक्ति और श्रद्धा में इस समय मानो पूरा आगरा डूबा हुआ है. आगरा में ही करीब एक हजार से अधिक भंडारे हैं. जगह—जगह पूड़ी—सब्जी व बूंदी का प्रसाद बांटा जा रहा है. दोपहर से भंडारे का वितरण शुरू हो गया है. इसके अलावा आगरा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, सुंदरकांड का पाठ आदि किया जा रहा है.
सुबह से ही मंदिरों में भीड़
हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी पर भव्य मेला लगा है. मंदिर में सुबह 5:00 बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया. कई धार्मिक कार्यक्रम भी किएजा रहे हैं. सुबह शहनाई वादन होगा हनुमान जी महाराज का अभिषेक के साथ दिव्य सिंगार करा जाएगा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया. हनुमान जी महाराज का फूल बंगला सजाने के लिए कलकत्ते से कारीगर आए हैं पूरे मंदिर परिसर को फूलों से रंगीन लाइटिंग से सजाया गया है. वहीं हाइवे स्थित दक्षिणमुखी मंदिर पर भी भव्य आयोजन किए जा रहे हैं.