आगरालीक्स…यूपीआई का सर्वर डाउन, Google Pay, PhonePe, Paytm के यूजर्स परेशान. नहीं हो रहा Digital पेमेंट. ट्वीटर पर कर रहा ट्रेंड
यूपीआई का सर्वर इस समय डाउन चल रहा है. इसके कारण Google Pay, PhonePe, Paytm के यूजर्स परेशान हैं. कई बार कोशिश करने के बाद भी पेमेंट नहीं हो पा रहा है. डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार दोपहर तक करीब 1168 शिकायतें यूपीआई सर्विस को लेकर दर्ज की गई हैं. यूपीआई की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन बीते कुछ दिनों से यह लगातार कई बार ठप हो चुका है.
शनिवार सुबह से ही भारत में यूपीआई डाउन चल रहा है. इस दिक्कत की वजह से लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट्स नहीं कर पा रहे हैं. अचानक आई इस खराबी से Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन देन करने वाले लोगों और व्यापारियों को बुरी तरह से प्रभावित किया है.