आगरालीक्स …Agra News : आगरा में चाय का खोखा चलाने वाले के खाते में करोड़ों का लेनदेन, बैंक मैनेजर के पहुंचने पर चला पता। ( More than One crore transaction in Tea Stall owner in Agra #Agra)
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी काव्य कुंज निवासी लोकेश कुमार का चाय का खोखा है। तीन मार्च को वे चाय के खोखे पर बैठे थे तभी बैंक मैनेजर आ गए। उन्होंने बताया कि तुम्हारे खाते में करोड़ों का लेनदेन हुआ है इससे लोकेश के होश उड़ गए। उन्होंने अपनी तरफ से छानबीन शुरू कर दी।
आनलाइन डिलीवरी के लिए खुलवाया था खाता
खाते में करोड़ों के लेनदेन मामले में लोकेश कुमार ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि एक साल पहले लोकेश ने भारत पे कंपनी में नौकरी की थी, उनकी आवास विकास सेक्टर 15 के रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह से मुलाकात हुई। लोकेश कुमार ने नौकरी छोड़ दी और चाय का खोखा रख लिया।
अगस्त 2024 में सुरेंद्र उनके खोखे पर आए, उससे स्वीगी और जोमेटो से जुड़ने के लिए जीएसटी या एमएसएमई प्रमाण पत्र जरूरी होने के लिए कहा, इसके बाद अपने साथी सैफ अली के साथ सुरेंद्र आया और कैनरा बैंक में खाता खुलवाने के लिए लोकेश कुमार की आईडी पर सिम कार्ड ले लिया, पासबुक और सिम कार्ड अपने पास रख लिए कहा कि अभी कई और प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। इसी दौरान लोकेश के एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन कर लिया गया। साइबर सेल जान में जुटी है।