Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Mother-in-law arranges marriage for widowed daughter-in-law, brings joy to her life…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law arranges marriage for widowed daughter-in-law, brings joy to her life…#agranews

आगरालीक्स…एक अच्छी खबर, आगरा में एक सास ने मां बनकर अपनी बहू का किया कन्यादान. बेटे की मौत के बाद विधवा बहू के जीवन में भरे रंग….

आगरा में एक अच्छी खबर सामने आई है. एक सास ने मां बनकर अपनी ही बहू का कन्यादान किया है.बेटे की मौत के बाद विधवा बहू के जीवन में फिर से खुशियों के रंग भरे गए हैं. महिला के इस प्रयास को हर कोई सराह रहा है. यह शादी आगरा में अब चर्चा में बनी हुई है. महिला ने कन्यादान के साथ ही सभी रस्में निभाई और विवाह केबाद बहू को उसकी नई ससुराल के लिए विदा किया.

दो साल पहले हुई थी बेटे की मौत
फिरोजाबाद के बिहारी नगर में 67 वर्षीय कुसुमलता रहती हैं. इनके बेटे की लंबी बीमारी के चलते दो साल पहले मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद बेटे ने भी उनका साथ छोड़ दिया. बेटे की शादी हो चुकी थी. ऐसे में उन्होंने विधवा बहू का दर्द समझा और उसे लिएलड़का तलाशना शुरू किया. मंगलवार को गांव श्यामो में रहने वाले विशाल जैन के साथ श्यामो में स्थित हनुमान मंदिर में अपनी विधवा बहू की शादी कराई. कुसुमलता ने मां बनकर बहू का कन्यादान किया और बाकी की रस्में भी निभाईं. कुसुमलता ने कहा कि वो अब अधिकतर बीमार रहती हैं. ऐसे में विधवा बहू को कोई परेशानी न हो इसलिए उसकी शादी करने का फैसला किया. बहू को उसकी नई ससुराल भेजकर अब वो बहुत खुश हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!