आगरालीक्स…आगरा में रेन डांस में बच्चों ने की मस्ती. D Innovative You के नवनिर्मित जूनियर क्लब की पहली मीट में मनाया गया Mother’s Day..
D Innovative You के नव निर्मित जूनियर क्लब की पहली बैठक में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया. इसमें रेन डांस पार्टी का आयोजन किया गया. बच्चों के साथ उनकी मांओं ने भी इसमें पार्टिसिपेट किया और जमकर मस्ती की. इतना ही नहीं इस प्रोग्राम में face painting, nail art, cupcake making, mocktail making भी कारवाई गई।
आगरा में पहली बार जूनियर क्लब का संचालन किया जा रहा है। इस क्लब के मेंबर बच्चे होंगे, जिसमें प्रत्येक माह बच्चों के लिए एक मीटिंग रखी जाएगी। प्रत्येक मीटिंग में बच्चों को विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज कराई जाएंगी. बच्चों के मानसिक विकास के लिए समय समय पर शैक्षिक, मनोरंजक और शारीरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा. इस जूनियर क्लब का संचालन श्रुति अग्रवाल और शगुन अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है.
