आगरालीक्स…आगरा के सरकारी स्कूलों में इस दिन से गर्मी की छुट्टियां हो रहीं शुरू. जानें निजी व कान्वेंट स्कूलों में कबसे हो रही छुट्टी?…
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है. आगरा सहित यूपी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं, जो कि 18 जून तक चलेंगे. यूं तो हर बार 20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पड़ती थी लेकिन इस बार 19 मई को संडे की वजह से 18 मई से ही छुट्टी शुरू हो जाएंगी. 18 जून से विद्यालय खुलेंगे. स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बाद से ही बच्चों को होमवर्क दिया जाने लगा है. विद्यालय खुलने पर होमवर्क की जांच की जाएगी.
प्राइवेट स्कूलों में कब होगी छुट्टी?
सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित होने के साथ ही माना जा रहा है कि आगरा के निजी व कान्वेंट स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां भी 18 मई से शुरू कर दी जाएंगी. आगरा के कई स्कूलों में इसी सप्ताह बच्चों की पढ़ाई की जाएगी. 18 मई को पेरेंट्स मीटिंग के बाद बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हो जाएंगी जो कि 30 जून तक चलेंगी. हालांकि अभी तक स्कूलों की ओर से गर्मी की छुट्टियों को लेकर पेरेंट्स के पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है लेकिन जल्द ही इसके मैसेज आ जाएंगे.
- 12 May 2024 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Summer vacations are starting from this day in government schools of Agra. Know when are the holidays starting in private and convent schools?...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news