आगरालीक्स…आगरा मे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. राजीव पूरी ने दिए स्टूडेंट्स को सफल होने के मूल मंत्र. सकारात्मक सोच, ईमानदार समर्पण और लगातार प्रयास सफलता की कुंजी…
रोटरी क्लब आगरा रॉयल ने बलूनी क्लासेज में एक मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुंबई से आये मोटिवेशनल स्पीकर डॉ राजीव पूरी ने छात्रों को सफल होने के टिप्स दिए। डॉ पूरी ने गायक किशोर कुमार को आदर्श मानते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति बिना लगातार प्रयास के सफल नहीं हो सकता। सफलता, दृढ निश्चय और लगातार प्रयास द्वारा ही संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रो मीरा गुप्ता ने कहा कि रोटरी यूथ के विकास के लिए कटिबद्ध है।
रोटरी भावी पीढ़ी में लीडर शिप विकसित करने का प्रयास करती है। कार्यक्रम समन्वयक रो आशीष अगरवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन रो अपर्णा पोद्दार ने किया। इस दौरान रो संजू शर्मा, रो आराधना गुप्ता, रो हरसिमरन कपूर, रो ज्योति मित्तलआदि उपस्थित रहे।