Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shrimad Bhagwat Katha is starting from 16th October at Raj Devam Resort, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha is starting from 16th October at Raj Devam Resort, Agra…#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा में 16-23 अक्टूबर तक व्यास पीठाचार्य डा. श्याम सुंदर पाराशर करेंगे श्रीमद्भगवत कथा का वाचन, राज देवम रिसार्ट में होगी श्रीमद्भागवत कथा

भक्ति के साथ श्रीमद्भागवत कथा में भारतीय परम्परा और संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे। सहयोग और समर्पण का भाव भी होगा। 16-23 अक्टूबर को फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम रिसार्ट में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा में वृन्दावन धाम के विश्व विख्यात भगवताचार्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर की संगीतमय कथा का श्रवण करने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। जहां ब्रज भजन संध्या और ब्रज ही होली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं, निशुल्क स्वास्थ शिविर में परीक्षण व मोतियाबिन्द के निशुल्क ऑपरेशन भी किए जाएंगे। भक्ति, संस्कृति, सेवा व समर्पण के भाव के साथ कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा।

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक व समाजसेवी संतोष शर्मा ने होटल पीएल पैलेस में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे बैंड बाजों के साथ बुलंद सिटी से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए निमंत्रण देते हुए कलश यात्रा कथा स्थल राज देवम रिसार्ट पर विश्राम लेगी। जिसमें 501 मंगल कलश बैंडबाजों संग कथा स्थल पर स्थापित किए जाएंगे। संतोष शर्मा ने कहा कि अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष और नवरात्रों के पावन पर्व के मौके पर मुक्तिदायिनी श्रीमद्भागवत कथा का पुनीत आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी लोगों में भारी उत्साह है। समाजसेवी पीएल शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को कथा श्रवण के लिए मंत्रित करते हुए कहा कि कथा स्थल पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी विकास जैन सुशील शर्मा, मोहन लाल अग्रवाल, अभिनव भार्गव, राजेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, ऋषिकेश उपाध्याय, आरपी शर्मा, कौशल सिंघल, राहुल चतुर्वेदी, विनोद उपाध्याय, राजकुमार पथिक आदि उपस्थित थे।

21 अक्टूबर को लगेगा नुशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सत्यमेव जयते ट्रस्ट के गौतम सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में 21 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एसेन मेडिकल कालेज के वरिष्ठ डॉक्टर ग्रामीण मरीजों का प्ररीक्षण करेंगे। शिविर में पहुंचने वाले मोतियाबिन्द के मरीजों का संतोष शर्मा जी द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस अवसर पर नेत्रदान, गदान व देह दान के लिए इच्छुक लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!