आगरालीक्स ….आगरा में लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और कोरोना संक्रमण फैल रहा है। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, एक डॉक्टर सहित कोरोना के नौ केस मिले हैं। जानें किस क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने अपने साथ ही परिजनों की कोरोना की जांच कराई। इसमें नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि उनकी पत्नी और अन्य परिजनों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट किए गए हैं। इसके साथ ही सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर ने एंटीजन टेस्ट कराया था।
कोरोना के 79 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के शनिवार को नौ नए केस मिले हैं जबकि कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है। इससे आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 79 हो गए हैं। कोरोना का एक भी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है। कोरोना संक्रमित मरीजों में सामान्य लक्षण मिल रहे हैं, मरीजों का होम आइसोलेशन में घर पर इलाज चल रहा है।