आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन तेज किया जा रहा है. लोगों तक पहुंच रहा टीका रथ. शनिवार को तीन हजार लोगों को लगाई दूसरी डोज
कोरोना की एक बार फिर से रफ्तार तेज होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. वैक्सीनेशन को तेज किया जा रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग का टीका रथ झुग्गी झोपड़ियों, मलिन बस्तियों और कब्रिस्तान के आसपास रह रहे लोगों तक पहुंचा. डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर ने बताया कि बस्तियों के लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे. इनमें वैक्सीनेशन को लेकर काफी भ्रम भी फैला हुआ था. टीम ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से उन्हें न सिर्फ जागरूक किया बल्कि शनिवार को 36 से ज्यादा बस्तियों में तीन हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज भी लगाई गई.

यहां पहुंचा टीका रथ
कालिंदी विहार स्थित कांशीराम आवास योजना
मेहताब बाग की इंदिरा नगर मारवाड़ी बस्ती
राज नगर लोहामंडी
पंचकुइयां शंकर कॉलोनी
पंचकुइयां कब्रिस्तान
बापू नगर खंदारी
आगरा किला के सामने