आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के रिन्यूवल के लिए आनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अभी तक 1233 आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, इसमें से 50 आवेदन डुप्लीकेट हैं इन्हें निरस्त किया जा रहा है। ( Agra News: Today Last date for Online apply for renewal of Hospital & Lab in Agra#Agra)
आगरा में हर साल हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के पंजीकरण का रिन्यूवल होता है यह प्रक्रिया एक से 30 अप्रैल तक चलती है। इस दौरान हॉस्पिटल संचालकों को आनलाइन आवेदन करने होते हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है इसके बाद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का पोर्टल बंद हो जाएगा और पंजीकरण भी निरस्त हो जाएंगे। 30 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन ना करने पर नया पंजीकरण कराना होगा।