आगरालीक्स ….आगरा में नगर निगम चुनाव कराने में प्रशासन न खर्च किए पिछले चुनाव से 50 लाख अधिक, प्रत्याशियों को देना है खर्चे का ब्योरा। प्रत्याशियों की जमानत राशि 9.69 लाख जब्त.

आगरा में नगर निगम चुनाव कराने में प्रशासन ने करीब ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा खर्चा कर्मचारियों को मानदेय देने में आया। इसके अलावा अन्य मदों में खर्चा हुआ है। जबकि 2017 में हुए चुनाव में प्रशासन ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस तरह पिछले चुनाव से इस बार 50 लाख रुपये ज्यादा खर्च हुए हैं।
प्रत्याशियों को देना है खर्चे का ब्योरा, 871 कर्मचारियों की जमानत राशि जब्त
नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को खर्चे का ब्योरा देना है, 1214 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इन सभी को खर्चे का ब्योरा तीन महीने में उपलब्ध कराना होगा। वहीं, 871 प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हुई है, इन प्रत्याशियों से 9.69 लाख रुपये जमानत राशि के रूप में जब्त किए जाएंगे।