आगरालीक्स…आगरा में सुबह—शाम गलनभरी सर्दी. दिन का तापमान भी होने लगा कम. जानें मौसम का पूर्वानुमान
पहाड़ों पर रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है. आगरा में भी रात को और सुबह के समय शीतलहर महसूस हो रही है. लोग अब पूरी तरह से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं. दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में कमी आई है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/11/25) 26.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/11/25) 12.0
Departure from Normal(oC) -1.9