आगरालीक्स…आगरा के रामलीला मैदान, जयपुर हाउस में लगेगा नवसंवत्सर मेला. स्टॉल्स के साथ बच्चों के लिए होंगी कई आकर्षक प्रतियोगिताएं…
राष्ट्र सेविका समिति की ओर से 29 मार्च को रामलीला पार्क, जयपुर हाउस, आगरा पर नवसंवत्सर मेला लगाया जा रहा है। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं विभिन्न प्रकार के उत्पादों की स्टाल लगाई जाएंगी। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, लेखन, थाल सज्जा, 50 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, नींबू और सुई धागा दौड़, कुर्सी दौड़, शंख प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रयोशताब्दी जयंती वर्ष ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। मेले में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्र सेविका समिति और मेले की 40 वर्षों की अनवरत यात्रा की झलकियों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, साथ ही भाग्यशाली विजेता की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण के रूप में उर्वशी अकादमी द्वारा भारत के महान पुरुष और नारियां जैसे महाराणा प्रताप , रानी लक्ष्मीबाई और शिवाजी पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां रहेगी। मेले का शुभारंभ अपराह्न 12 बजे हवन द्वारा किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से स्थलीय एवं मचीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सायं 6:30 बजे मंचीय उद्घाटन के उपरांत सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से विभूतियां अपनी गरिमामयी उपस्थिति देगी।
कार्यक्रम संयोजिका नीलिमा शर्माने कहा मेले की तैयारी सदी बहनें बेलसर भारतीय संस्कृति और संस्कारों के उत्थान के लिए करती है विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होता है। विभाग कार्य वाहिका श्रुति सिंघल ने कहा हम चालीस वर्षों से मेला आयोजित करते हैं। इस अवसर पर अरुणा गुप्ता, संगीता शर्मा, मीना गुप्ता, अल्फा गर्ग, संध्या गोस्वामी, ममता शर्मा, उर्मिला कुलश्रेष्ठ, साधना राठौड़, विनीति, संगीता जैन, सुनीता चतुर्वेदी, वंदना सक्सेना, शालिनी, रश्मि वर्मा, आरती सामा, राधा रावत, भावना वरदान शर्मा उपस्थित रहे।