आगरालीक्स…रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की अध्यक्ष बनीं नीलम मेहरोत्रा तो सचिव पद की कमान शीनू कोहली को. नई कार्यकारिणी में 16 अहम पदों पर इनको मिली जिम्मेदारी
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संजय प्लेस स्थित काॅसमाॅस माॅल के होटल फेयरफील्ड में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डाॅ. शरत चंद्रा और रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर ने रोटरी क्लब आगरा ग्रेस पूरे प्रदेश में महिलाओं को दूसरा रोटरी क्लब होने की जानकारी पर प्रसन्नता जाहिर की। वहीं उन्होंने क्लब द्वारा आगरा व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो वर्षों से चलाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को सराहनीय बताया। सत्र 2022 से 23 में अध्यक्ष रहीं सबिता जैन और सचिव रहीं डाॅ. परिणीता बंसल ने अध्यक्ष पद की कमान नीलम मेहरोत्रा को और सचिव पद की कमान शीनू कोहली को सौंपी। इसके अलावा 16 अहम पदों पर रूचि अग्रवाल, रत्ना शैल, डाॅ. सविता त्यागी, सुमन सुराना, मीनाक्षी मोहन, शिल्पा अग्रवाल, मयूरी मित्तल, डाॅ. नीतू चैधरी, नूतन बजाज, डाॅ. आरती गुप्ता, साधना भार्गव, डाॅ. सुषमा गुप्ता को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में 50 सदस्य होंगे।
नवागत अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा और सचिव शीनू कोहली ने सेवा के संकल्प को दोहराया। वहीं संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, संस्थापक सचिव अशु मित्तल और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। संचालन डाॅ. रत्ना शर्मा और डाॅ. सुषमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरेश सूद, रोटेरियन डॉ आलोक मित्तल, योगेश राज, डॉ सुनील बंसल, संजय बंसल, डॉ अमोल शिरोमणि, अनिल कुमार भार्गव, राजीव राजपूत आदि मौजूद थे।