आगरालीक्स…शादी के दो महीने बाद ही पुलिस के पास पहुंची नवविवाहिता. पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक विवाहिता ने अपनी शादी के दो महीने बाद ही पति पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
मामला मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का है. यहां रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो माह पहले ही हुई है लेकिन उसका पति जबरन अप्राकृतिक कृत्क करने का दबाव बनाता है और विरोध करने पर गला दबाकर जान लेने की कोशिश करता है. विवाहिता ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे पति जबरन अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाने लगा. जब इनका किया तो जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया.
विवाहिता ने बताया कि बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर भागी तो पति ने दोबारा शराब पीकर उसे पकड़ लिया. लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है.