आगरालीक्स…सिपाही भर्ती परीक्षा में केंद्र से पकड़ा गया सॉल्वर, एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया….
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आज आगरा मंडल के मथुरा जिले में पुलिस ने एक सॉल्वर और एक फजी परीक्षार्थी को अरेस्ट किया है. सॉल्वर अपने रिश्तेदार के स्थान पर परीक्षा देने आया था तो वहीं अलीगढ़ का रहने वाला एक युवक सामान्य कोटे से दो बार फेल होने के बाद इस परीक्षा में अपना नाम, पता और जाति बदलकर आरक्षित कोटे का परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने आया था. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के अनुसार कोतवाली इलाके में स्थित प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली में परीक्षा देने देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरे खां, नौहझील पहुंचा. बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पाया गया कि युवक का नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोर, अलीगढ़ है. पुछताछ में छात्र ने बताया कि दो बार वह कुछ कुछ अंकों से फेल हो चुका है. इस बार सामान्य जाति की वजह एससी कोटे से उसने आवेदन किया था. इसके लिए उसने आधार कार्ड में अपना नाम पता बदलकर देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरे खां नौहझील कर लिया था.
वहीं मगोर्रा थाना क्षेत्र सिथत जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी केंद्र पर पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाउद बलदेव के स्थान पर मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया, नौहझील परीक्षा देने बताया.चेकिंग के दौरान उसने अपना नाम पंकज बताया. बायोमेट्रिक जांच में भी वह पास हो गया लेकिन रेटिना जांच के दौरान वह पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार पंकज के स्थन पर परीक्षा देने के लिए आया था.