Thursday , 3 September 2026
Home हेल्थ Agra News: NextGen E-Hospital system implemented at SNMC Hospital, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: NextGen E-Hospital system implemented at SNMC Hospital, Agra…#agranews

551

आगरालीक्स…आगरा के एसएन हॉस्पिटल में NextGen E-Hospital प्रणाली लागू. घर बैठे ओपीडी रजिस्ट्रेशन. जांच, उपचार और अन्य सेवाएं भी होंगी डिजिटल. इलाज के लिए आधार कार्ड जरूरी.

आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज भी डिजिटल हो गया है. एसएन मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय ने स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Ayushman Bharat Digital Mission के अंतर्गत NextGen eHospital प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है. इस नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से मरीजों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. अब लोगों को ओपीडी में रजिस्ट्रेशन में घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. घर बैठे ही डिजिटल ओपीडी पंजीकरण किया जा सकता है. यही नहीं पंजीकरण के साथ जांच, उपचार और अन्य सेवाएं भी अब एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित होंगी जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और सममय की बचत होगी. इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है.

डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित होंगी सेवाएं
नई प्रणाली के लागू होने से अस्पताल में पंजीकरण, जांच, उपचार एवं अन्य सेवाएं अब एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी, जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी तथा समय की बचत होगी. इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है.

ओपीडी पंजीकरण के प्रमुख तरीके
ABHA (आभा) आधारित पंजीकरण: मरीज अब अपनी ABHA ID के माध्यम से OTP सत्यापन कर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं. इससे पूर्व के स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्वतः उपलब्ध हो जाते हैं और पूरी प्रक्रिया पेपरलेस बनती है.
ऑनलाइन पूर्व पंजीकरण:(ORS) : मरीज घर बैठे ही NextGen E-Hospital पोर्टल के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित समय पर सीधे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.
काउंटर पंजीकरण: अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर आधार, मोबाइल नंबर या अन्य पहचान पत्र के माध्यम से पारंपरिक तरीके से पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
मोबाइल नंबर आधारित पंजीकरण: OTP आधारित मोबाइल सत्यापन के माध्यम से त्वरित पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है.

प्रमुख लाभ
डिजिटल एवं पेपरलेस सेवाएं
तेज एवं पारदर्शी प्रक्रिया
यूनिक डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड (ABHA)
प्रतीक्षा समय एवं भीड़ में कमी
सभी विभागों के बीच समन्वित डेटा प्रबंधन

अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ABHA आधारित पंजीकरण को प्राथमिकता दें, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Microbiolgy lab among 8 labs of UP for Swine Flu Test

आगरालीक्स आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की आठ लैब को...

error: Content is protected !!