आगरालीक्स ….आप ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं तो खबर पढ़ लें। आज से तीन दिन तक वृन्दावन में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साल में एक बार बिहारी जी के कल होंगे चरण दर्शन।

शनिवार को अक्षय तृतीया है, अक्षय तृतीया पर साल में एक बार ठाकुर बांकी बिहारी मंदिर में चरण दर्शन होते हैं। इसके चलते देश भर से दर्शन करने के लिए लोग आते हैं। इसे देखते हुए वृन्दावन में वाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
तीन दिन वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के अनुसार, सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा, जिससे दर्शन करने आ रहे लोगों को परेशानी न हो। शुक्रवार से सोमवार तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
यहां की गई है पार्किंग की व्यवस्था
छटीकरा की तरफ से आने वाले वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर पार्किंग, रायल भारती मोड़, मल्टी लेवल पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा।
वीआपी के लिए मथुरा मार्ग से अटल्ला चैक से परिक्रमा कट होते हएु रमणरेती पुलिस चैकी के रास्ते जादौन पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा। यहां से वीआईपी पैदल ही मंदिर पहुंचेंगे।
मांट की ओर से आने वाले वाहनों को पैंटून पुल से पहले पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा
सुनरख, नगला रामताल से आने वाले वाहनों को षटशिखर के समीप पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा
मथुरा से आने वाले वाहनों को 100 शैयया पार्किंग, दारुक पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को पानीगांव चैराहा, यमुना पुल के समीप अस्थायी पार्किंग पर और प्रभु मायाधाम पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा