आगरालीक्स ….आगरा में कुत्तों का आतंक, संजय प्लेस में दूसरी कक्षा की छात्रा पर कुत्तों ने बोला हमला, पैर से नोंच लिया मांस।

आगरा के संजय प्लेस में गिराह बस्ती निवासी राजू की चाय की दुकान है। उनकी नातिन कक्षा दो में पढ़ती है। वह गुरुवार दोपहर में अपने बाबा को खाना देने के लिए आई थी, साथ में उसके छोटी बहन भी थी। वह संजय प्लेस में पार्किंग के सामने से होकर जा रही थी। यहां बैठे पांच छह कुत्तों ने उसे घेर लिया। उसके पैर से मांस नोंच लिया। दुकानदारों ने दोनों बच्चियों को कुत्तों से बचाया।
मीट की दुकान के कारण बैठे रहते हैं कुत्ते
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है वहां मीट की दुकानें हैं और कुत्ते बैठे रहते हैं। अचानक से कुत्ते हमला कर देते हैं।
सांकेतिक फाइल फोटो