आगरालीक्स…आगरा के लिए राहत की खबर. एक महीने बात आगरा में नहीं मिला कोई भी कोरोना पॉजिटिव. प्रशासन ने जारी किया अपडेट. जानिए कितने लोगों की हुई कोरोना जांच.
आगरा के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई है. एक महीने बाद आगरा में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. प्रशासन द्वारा आज का कोरोना अपडेट जारी किया गया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1654 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. इस दौरान 9 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 28 कोरोना मरीज हैं. बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई को आगरा में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था लेकिन अगस्त के महीने में लगातार कोरोना मरीज मिले. इस दौरान एक दिन में 80 तक कोरोना मरीज मिले.