Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: No person should be seen sleeping in the cold night and in the open. Strict orders from the administration. Helpline number released…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: No person should be seen sleeping in the cold night and in the open. Strict orders from the administration. Helpline number released…#agranews

323

आगरालीक्स…सर्द रात और खुले में कोई भी व्यक्ति सोता हुआ न नजर आए. प्रशासन के सख्त आदेश. हेल्पलाइन नंबर जारी, शेल्टर होम, रैन बसेरों की व्यस्था के लिए दिये ये निर्देश

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यशवर्धन श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-11, लखनऊ द्वारा भयंकर शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अलाव जलाने एवं शेल्टर होम/रैन बसेरों की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की सूचना राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट rahat.up.nic.in पर ऑनलाइन फीड करने के निर्देश दिये गये हैं। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने पत्र के माध्यम से तहसीलदार, तहसील सदर, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ एवं किरावली को निर्देशित किया है कि उपरोक्त के दृष्टिगत् प्रदेश में वर्तमान में भयंकर शीतलहर/ठण्ड/पाला के सम्बन्ध में ठंडक मौसम में सड़क/हॉस्पीटल आदि जगह पर खुले में कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आये, हर जरूरतमंद को रेन बसर की सुविधा उपलब्ध हो। रैनबसेरे किस एजेन्सी द्वारा संचालित है की सूचना के साथ बेड की संख्या, शौचालयों की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल तथा रसोई घर की उपलब्धता सम्बन्धी सूचनाए भी प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। साफ-सफाई, सैनीटाइजेशन एवं मास्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा।

रैन बसेरों में बिस्तर आदि के पर्याप्त प्रबन्ध हो। पुलिस द्वारा रैन बसेरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबन्ध किये जायेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था हो। कम्बल का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कराया जाये। उक्त अवसर पर प्रशासन के अधिकारी सहायतार्थ उपस्थित रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम जिला/तहसील/ब्लॉक/ग्राम स्तर पर संचालित किये जाये।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने आगे यह भी अवगत कराया है कि राहत हेल्पलाइन नम्बर 1070 एवं जनपद हेल्पलाइन नं0 1077 की जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाई जाये तथा निरीक्षण के दौरान कम्बल की गुणवत्ता भी चेक कर लें, यदि गुणवता में कमी पायी जाती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित को अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-11, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आप अपनी-अपनी तहसील से संबंधित सूचना उपरोक्त वेबसाइट पर प्रत्येक दिन सांय 4 बजे तक फीड कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसे शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें एवं प्रत्येक दिन की सूचना की हस्ताक्षरित प्रति अनिवार्य रूप से विविध लिपिक पटल पर भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!