आगरालीक्स …आगरा के बीफार्मा और डी फार्मा कोर्स संचालित करने वाले सात कॉलेजों की एनओसी रद। जिला प्रशासन की जांच के बाद बीटीईयूपी द्वारा की गई कार्रवाई।

बीफार्मा और डीफार्मा कोर्स करने वालों की संख्या बढ़ने पर डिग्री कॉलेजों ने फार्मेसी कोर्स भी शुरू कर दिए हैं। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद के दो सचिवों ने दो महीने में 1238 निजी कॉलेजों को फार्मेसी कॉलेज शुरू करने के लिए एनओसी दे दी। एनओसी देने में गड़बड़ी की शिकायत प्राविधिक शिक्षा मंत्री तक पहुंची तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। 75 जिलों के डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी यानी बीटीईयू ने 427 फार्मेसी कॉलेजों की एनओसी रद कर दी है।
आगरा के सात और अलीगढ़ के आठ कॉलेज
बीटीईयू द्वारा 427 कॉलेजों की एनओसी रद की है। इसमें आगरा के सात और अलीगढ़ के आठ कॉलेज हैं।