आगरालीक्स…यूपीएससी में आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में ही पाई सफलता. आनलाइन क्लास और घर पर मेहनत से तैयारी बनी सफलता की कुंजी
यूपीएससी परीक्षा में पहली बार में ही आगरा की तनीषा ने सफलता हासिल की है. तनीषा ने 930वीं रैंक हासिल की है. दोपहर में जैसे ही रिजल्ट आया, तनीषा सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. आसपास के लोग भी तनीषा को बधाई देने के लिए पहुंचे. तनीषा के पिता हीरा सिंह आगरा सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक हैं तो वहीं मां सुमन हाउस वाइफ हैं. तनीषा दो बनहें हैं और उनकी छोटी बहन बीटेक कर रही है.आनलाइन क्लास और घर पर मेहनत को बताई सफलता की कुंजी
पश्चिमपुरी, देहतोरा रोड की ब्रज द्वारिका कॉलोनी में रहने वाली तनीषा ने बताया कि उन्होंने अधिकतर अपनी पढ़ाई आनलाइन क्लास से की है. प्री एग्जाम की तेयारी उन्होंने घर पर ही रहकर की थी. वो हर किताब को पढ़ती थी और अपने सब्जेक्ट पर विशेष ध्यान देती थी. तनीषा ने प्री क्लियर होने के बाद मेंस के लिए आनलाइन क्लास शुरू की थी, उसके बाद वह लगातार आनलाइन ही पढ़ती थी. उन्होंने कहा कि जब मेंस का रिजल्ट क्लियर हुआ और उसकेक बाद इंटरव्यू की तैयारी भी आनलाइन क्लास के जरिए ही की थी.