Wednesday , 22 July 2026
Home बिजनेस Agra News: Office, Clinic, Home stay run in 25% land of houses in Agra…#agranews
बिजनेस

Agra News: Office, Clinic, Home stay run in 25% land of houses in Agra…#agranews

545

आगरालीक्स…आगरा में अब अपने घर पर कार्यालय, क्लीनिक, क्रैच, होम स्टे संचालित कर सकेंगे, पुरानी आबादी क्षेत्र में 100 मीटर तक के प्लॉट का मानचित्र एडीए में आनलाइन पंजीकरण के साथ ही स्वीकृति हो जाएगा।

मंगलवार को आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण की 149वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। इसमें उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि - 2025 किया गया अंगीकृत किया गया। इस प्रस्ताव के अनुसार अब पुराने आबादी क्षेत्र या अप्रूव्ड लेआउट जगह पर 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंडों और 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भूखंडों के लिए मानचित्र या अन्य किसी प्रकार की अनुज्ञा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी केवल पंजीकरण कराना होगा। वहीं 101 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवन और 31 से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भवन के लिए लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्ति द्वारा स्वत: तैयार किए गए मानचित्रों पर तत्काल ऑनलाइन अनुमोदन प्राप्त हो सकेगा।

घर के 25 प्रतिशत हिस्से में कार्यालय
आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंट, चिकित्सा, अधिवक्ता जैसे सेवा प्रोफेशनल्स द्वारा अपने कार्यालय के उपयोग के लिए तथा नर्सरी, क्रैच, होम स्टे संचालन हेतु अपने घर का 25% तक एफएआर का उपयोग किया जा सकता है बशर्ते पर्याप्त पार्किंग आवश्यकताओं का प्रावधान किया गया हो, इसके लिए प्रथक से मानचित्र अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। शासनादेश द्वारा जारी आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स - 2025 को अंगीकृत किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

एडीए की वेबसाइट पर आनलाइन एनओसी
एनओसी हेतु एडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद से अब तक प्राप्त हुई ऑनलाइन एनओसी की रिपोर्ट से बोर्ड को अवगत कराया गया। पोर्टल पर एनओसी हेतु कुल 154 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए जिसमें निर्धारित समयसीमा में 56 स्वीकृत हुए, 92 प्रकरण लंबित हैं जिनमें 31 दिन से उपर लंबित होने पर संबंधित विभागों को नोटिस भेजा गया है, वहीं सिर्फ 6 प्रकरण अस्वीकृत किए गये हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए...

बिजनेस

Agra News: Women entrepreneurs in Agra learn financial management skills…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर. शी विल...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: The nation’s top choice for 65 years. 100% pure and delicious

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: A trusted traditional edible oil brand in India.

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

error: Content is protected !!