आगरालीक्स…आगरा में चार साहिबजादों की शहादत पर अभियान फाउंडेशन कराएगी लाल किले के सामने कार्यक्रम. संत बाबा प्रीतम सिंह से मिले पदाधिकारी
अभियान फाउंडेशन जो की पिछले कुछ वर्षो से चार साहिबजादो (गुरु साहिबान एवम उनके परिवार ) के इतिहास को आम जन मानस को परिचित करवाने के लिए प्रयासरत है। 25 दिसंबर को सिक्ख समाज के सहयोग एवम बाबा प्रीतम सिंह जी के आशीर्वाद से चार साहिब जादो की शहादत पर एक लाइट एंड साउंड कार्यक्रम लाल किले के सामने करवा रहे है। इसी संदर्भ में संत बाबा प्रीतम सिंह जी एवम सिक्ख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात की और उन्हें चार साहिब जादो का चित्र भेट किया।

संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया की यह कार्यक्रम पूरी गुरु मर्यादा से करवाया जायेगा और आगरा ही नहीं आस पास के जिलों की धार्मिक संगत को भाग लेने के अपील की। प्रतिनिधि मंडल मे अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष रबी दुबे,महा सचिव संक्रेश शर्मा ,भूपेंद्र ठाकुर,समन्वयक बंटी ग्रोवर,मास्टर गुरनाम सिंह,रोहित कत्याल समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह,गुरमीत सिंह सेठी,अमृत वेला परिवार से गुरुमुख बयानी आदि उपस्थित रहे।