आगरालीक्स…आगरा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बस्ती में किताब कॉपी बांटीं. सपाइयों ने लिया अखिलेश यादव के शिक्षा के विजन को आगे बढ़ने का संकल्प
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के पर मलिन बाल्मीकि बस्ती लोहा मंडी थाने के सामने आगरा दक्षिण विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल द्वारा किताब कॉपी पेंसिल रबर फल टाफी चाकलेट आदि का वितरण बस्ती के बच्चों को किया गया. विनय अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव का लक्ष्य दबे, पिछड़े, शोषित, वंचित लोग शिक्षित बने है और उनको मान सम्मान मिले. शिक्षा ही व्यक्ति को मान सम्मान और सर्वोच्च स्थान दिला सकती है. उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सरकार बनने के बाद PDA के लोगों को मान सम्मान दिया जाएगा और उनके लिए बेहतर योजनाएं बनाई जाएगी. अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के पर सभी ने शपथ ली की 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चाहर, रिजवान अहमद, अभिषेक यादव, नवीन चंचल, राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, कालीचरण प्रजापति, जय राम प्रजापति, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सोनेलाल कश्यप, मनीष सिंह जाटव, मुंनबर अली, हिमांशु यादव आदि थे.