आगरालीक्स…सीमा हैदर बोली—गाड़ी से कूद जाउंगी, मर जाउंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाउंगी. मैं अब भारत की बहू…कमरे में हुई बंद…मोदी और योगी से की है अपील
पाकिस्तानी दुल्हनियां सीमा हैदर के अब पाकिस्तान लौटने पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. फिलहाल सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही सीमा हैदर ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है. इससे पहले उसने मीडिया के सामने कहा कि वह मर जाएगी, गाड़ी से कूद जाएगी, कुछ भी करेगी लेकिन भारत छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाएगी. इधर सचिन मीणा भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.इधर दो दिन पहले सीमा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें सीमा कहती है कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. मैं मोदी जी और योगी जी से कहना चाहती हूं कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन अब बहू भारत की हूं. मुझे यहां रहने दिया जाए. बता दें कि 18 मार्च को ही सीमा ने एकबेटी को जन्म दिया है.
2023 में आई थी पाकिस्तान सेपाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद में रहने वाली सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी. उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरी जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 साल के सचिन के साथ रहते हुए पकड़ा. बताया जाता है कि सचिन और सीमा 2019 में आनलाइन गेम खेलते हुए संपर्क में आए थे. सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं. गुलाम ने पहेल अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी. जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को अरेस्ट किया गया था. सीमा पर जहां अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है तो वहीं सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था. बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था.