आगरालीक्स…संडे को ताजमहल रहेगा फ्री. वीकेंड पर सभी पर्यटकों के लिए स्मारक में रहेगी फ्री एंट्री…पढ़िए पूरी खबर
वीकेंड पर ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. इस रविवार को लोग ताजमहल का फ्री में दीदार कर सकते हैं, यानी उन्हें ताजमहल में एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं लेना होगा. रविवार को ईद—उल—जुआ (बकरीद) का त्योहार है. इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक ताजमहल परिसर में शाही मस्जिद में नमाज के लिए रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल परिसर में नमाजियों के लिए फ्री एंट्री रहेगी. इस दौरान ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को भी फ्री में एंट्री दी जाएगी यानी ताजमहल में सुबह 7 बजे से दस बजे तक कोई टिकट नहीं लगेगा.

3 घंटे फ्री में दीदार
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के अनुसार ईद के अवसर पर सुबह सात बजे से 10 बजे तक ताजमहल परिसर में नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों की भी निशुल्क एंट्री रहेगी. बता दें कि ताजमहल शुक्रवार को आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है. सिर्फ शाही मस्जिद में नमाज अदा करने वाले ताजगंज के स्थानीय नमाजियों को ही सिर्फ दो घंटे के लिए ताजमहल में फ्री एंट्री दी जाती है. ईद पर ताजमहल की शादी मस्जिद में नमाज अदा होगी. रविवार को बकरीद है और तीन घंटे तक फ्री एंट्री रहेगी.