आगरालीक्स…आगरा में कार सवारों ने किया युवक का अपहरण. रंगबाजी में दिया घटना को अंजाम. पुलिस ने चार में से तीन आरोपी किए अरेस्ट…
आगरा में कार सवार चार युवकों ने रंगबाजी में एक युवक का अपहरण कर लिया. चारों युवक उसे कार में ले गए और बाद में शाहगंज के गांव सुचेता पर आरोपी को छोड़कर भाग गए लेकिन पुलिस ने निशानदेही पर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. एक आरोपी भाग निकला. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दज्र कर जेल भेज दिया है.
बोदला की घटना
पुलिस के अनुसार 20 साल का शानू उर्फ कन्हैया शर्मा एक क्लीनिक पर कंपाउंडर है. बुधवार रात करीब 11 बजे वह बोदला चौराहा पर आया था. यहां पर वह अपने एक परिचित के साथ ई—रिक्शा में बैठा था. तभी कार सवार चार युवक वहां आए और शानू के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसके बाद चारों ने शानू को पकड़ा और कार में डालकर वहां से बिचपुरी की तरफ ले गए. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करना शुरू कर दिया. कार सवारों ने शानू को गांव सुचेता के पास कार से उतार दिया ओर इसके बाद कार लेकर आगे चले गए लेकिन पुलिस ने आगे उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने कार को रोका तो एक कार सवार वहां से भाग निकला. पुलिस ने तीनों कार सवारों को धर दबोचा.

पकड़े गए कार सवारों के नाम
गौरव कुमार निवासी श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली एटा, हाल निवासी अलबतिया
पंकज चौधरी निवासी अलबतिया आगरा
विष्णु चौधरी निवासी सींगना बुर्ज सिकंदरा आगरा.
फरार साथी का नाम
विशाल
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
पुलिस ने शानू के पिता की तहरीर पर अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस फरार आरोपी विशाल कीतलाश कर रही है. आरोपी युवक रंगबाज हैं और उन्होंने रंगबाज में इस घटना को अंजाम दिया है.