आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती को होटल में ले जाकर किया रेप, बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया अरेस्ट। ( Agra News: One arrested for Molesting 17 year old in Hotel in Agra#Agra )
आगरा के मलपुरा की रहने वाली 17 साल की किशोरी की मुलाकात युवक से हुई थी, युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाया और अपने साथ शनिवार को अर्जुन नगर लग गया। वहां एक होटल में युवक ने किशोरी के साथ रेप किया, किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। किशोरी के बदहवास हालत में मिलने परिजन पहुंच गए।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
किशोरी ने परिजनों को बताया कि शादी समारोह में अजय नाम के युवक से मुलाकात हुई थी, वह उसे शनिवार को बहाने से अपने साथ ले गया और होटल में ले जाकर रेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अजय को अरेस्ट कर लिया।