आगरालीक्स..आगरा में रॉबिन हुड आर्मी ने मदर्स डे पर की सेवा. शरबत ड्राइव के जरिए चिलचिलाती गर्मी में मिली लोगों को राहत
रॉबिन हुड आर्मी ने मातृ दिवस पर शरबत ड्राइव का आयोजन कर चिलचिलाती धूप में लोगों को ताजगी का एहसास कराया. में अतिथि के रूप में SHO विवेक सक्सेना रहे. आज शरबत की सेवा करने वाले दैविक अग्रवाल ने कहा कि जल ही जीवन है और इस जीवन को बचाने के लिए पेड़ों की भी उतनी ही आवश्यकता है. अगर हमें हमारी धरती को आग का गोला बनने से बचाना है तो हर किसी को पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना ही होगा. वहीं रॉबिन हुड आर्मी के सदस्य सौरभ शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था विश्वभर के कई देशों में भूखे को भोजन, प्यासे का पानी, बीमार को रक्त आदि मानवता भलाई के कार्य करने के लिए जानी जाती है, इसी के तहत गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए राहगीरों के लिए मीठे शरबत की व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, प्रशांत, नीरज, अंश देवांश, तुषार, शिवम्, कार्तिक, रहीस उपस्थित रहे.