आगरालीक्स…विराट कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास. अगले महीने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका..कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा भी ले चुके हैं टेस्ट से संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को दी. विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि अगले महीने भी भारतीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की श्रंखला खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जा रही है. हाल ही में रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, ऐसे में अब विराट कोहली की अनुपस्थिति इंग्लैंड में भारत को खलेगी.बीसीसीआई ने किया था विचार करने की अपील
भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास का मन बनाया था लेकिन बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए उनसे विचार करने को कहा था लेकिन सोमवार को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. संन्यास के ऐलान के बाद कोहली पत्नी अनुष्का के साथ विदेश दौरे पर निकल गए हैं.
कोहली ने अपने टेस्ट कॅरियर में कुल 123 टेस्ट मैच खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. इसमें 30 शतक ओर 31 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में कोहनी ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए हैं.