आगरालीक्स…Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही बस वाहन से भिड़ी, एक की मौत, कई घायल। ( Agra News: One died after bus hit by vehicle on Yamuna Expressway#Agra)
आगरा से नोएडा के लिए शाहगंज डिपो की शनिवार सुबह निकली, यमुना एक्सप्रेस वे से बस नोएडा के लिए जा रही थी। मथुरा में बदलेव थाना क्षेत्र के पास बस आगे वाहन से भिड़ गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में एक की मौत
हादसे में बस चालक शिवधारी यादव निवासी आजमगढ़ की मौत हो गई। वहीं, कंडक्टर महेंद्र मिश्रा निवासी जौनपुर सहित कई सवारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।