आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एमजी रोड पर रावली पुल की एक लेन एक साल तक बंद रहेगी, जानें क्या है कारण।
आगरा में एमजी रोड पर कलक्ट्रेट से आगे रावली पुल की एक लेन ऊँची है और दूसरी लेन नीचे है। रेलवे नीचे वाली लेन को भी ऊँची करने जा रहा है। इसके लिए ई टेंडर निकाले गए हैं, छीपीटोला मोड से कलेक्ट्रेट की तरफ वाली लेन को ऊँचा करने की अनुमानित लागत 5.68 करोड़ रुपये है। ( Agra News: One lane of Rawali bridge on MG road close for one month in Agra)
एक साल तक चलेगा काम
ई टेंडर में काम पूरा करने का समय एक साल का दिया गया है, इस तरह रावली पुल की एक लेन एक साल के लिए बंद रहेगी और पूरा ट्रैफिक एक ही लेन से होकर निकलेगा।
10 साल पहले एक लेन की गई थी ऊँची
इससे पहले रेलवे ने रावली पुल की एक लेन को 10 साल पहले ऊँचा किया था, उस दौरान भी यातायात की समस्या रही है। अब मेट्रो का काम चल रहा है इसके चलते जाम में लोग फंसे रहते हैं, रावली पुल की लेन को पूरा करने का काम शुरू होने पर लोग जाम में फंसेंगे।