मथुरालीक्स ….होली पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में बेहोश होकर गिरी श्रद्धालु की मौत, बरसाना की लठमार होली में श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत मौत।

आगरा के मथुरा में होली के रंग में रंगने के लिए और श्री कृष्ण राधा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन मथुरा में मुंबई से आई 61 साल की मधु अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई, वे भीड़ के दबाव के चलते बेहोश हो गईं। सुरक्षाकर्मियों की मदद से परिजन महिला को बाहर लेकर आए, उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
बरसाना की लठामार होली में आए श्रद्धालु की मौत
शुक्रवार को मथुरा के बरसाना में लठामार होली हुई। इसमें देश भर से श्रद्धालु शामिल हुए। पठानकोट निवासी 62 साल के चरण दास लठामार होली के समापन के बाद राधारानी के दर्शन करने मंदिर गए। भीड़ अधिक थी उनके परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें बाहर लेकर आए, इसके बाद परिजन दर्शन करने चले गए, वे लौट कर आए तब तक मौत हो चुकी थी।
हार्ट अटैक से हुई मौत
मथुरा में 24 घंटे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इन दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। दोनों की ही उम्र 60 से अधिक है।