आगरालीक्स …सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों की आनलाइन हाजिरी लगेगी, काली पट्टी बांधकर शिक्षक विरोध करेंगे। ( Agra News : Online attendance mandatory for government school teachers from today, Teachers oppose in Agra)
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की आनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है, इससे देर से पहुंचने और आनलाइन हाजिरी ना लगाने पर अनुपस्थिति दर्ज होगी, शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि, आनलाइन हाजिरी लगाने के लिए स्कूल खुलने के 30 मिनट बाद तक का समय दिया गया है।
शिक्षक कर रहे विरोध
आनलाइन हाजिरी का शिक्षक विरोध कर रहे हैं, प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है, उन पर नए नए नियम थोपे जा रहे हैं। इसका विरोध किया जाएगा।