आगरालीक्स …आगरा कैंट स्टेशन से यूपी संपर्क क्रांति के रवाना होते ही उठने लगा धुआं, ब्रेक शू जाम होने पर रोकी गई ट्रेन। ( UP Sampark kranti break shoe jam near Jajau railway station Agra )
यूपी संपर्क क्रांति रात 11.07 बजे आगरा कैंट स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। आगरा कैंट स्टेशन से 12 किलोमीटर आगे जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से धुआं उठने से यात्रियों में खलबली मच गई, ट्रेन को जाजऊ और मनिया के बीच रोक दिया गया, आगरा कैंट स्टेशन पर सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को भेजा गया।
ब्रेक शू हो गए थे जाम
रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच की, इसमें सामने आया कि ट्रेन के ब्रेक शू जाम हो गए थे, 15 से 20 मिनट तक ट्रेन को रोका गया इसके बाद रवाना किया गया।