Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Orders to start 6 more new bicycle stations in Agra and to open Queen Empress Mary Library in Sadar by 26th January….#agranews
आगरा

Agra News: Orders to start 6 more new bicycle stations in Agra and to open Queen Empress Mary Library in Sadar by 26th January….#agranews

455

आगरालीक्स…आगरा में 6 और नये बाईसाइकिल स्टेशन शुरू करने और 26 जनवरी तक सदर स्थित क्वीन एम्प्रैस मैरी लाइब्रेरी को चालू करने के आदेश.

आयुक्त कार्यालय लघु सभागार में आज गुरूवार को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 36वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम विगत 35वीं बोर्ड बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की स्थिति पर चर्चा की गयी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत लगभग 3.80 लाख घरों में लगाये गये आरएफआईडी स्कैनर में से 1.80 लाख घरों से ही स्कैनिंग डाटा मिल रहा है। मण्डलायुक्त महोदया द्वारा निर्देश दिए कि जनवरी माह में लगभग 2.50 लाख घरों से जबकि फरवरी माह से शत प्रतिशत स्कैनिंग डाटा प्राप्त होना चाहिए अन्यथा अनुबंधित कंपनी के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाए।

सिटी एप मेरा आगरा को अभी तक 17622 यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। जिस पर आगरा शहर में होने वाले सभी ईवेंट, हेरीटेजध्स्मारक की टिकट बुकिंग, नगर निगम और एडीए की जनसेवा का यूजर्स द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। सभी संबंधित विभाग व प्रत्येक श्रेणी में यूजर्स द्वारा कराई गयी टिकट बुकिंग, जनसेवा की सुविधा और एप पर की गयी शिकायतों व उसका निस्तारण से संबंधित सभी आख्या संकलित करने के निर्देश दिए। रिवेन्यू शेयरिंग बेसिस पर 6 और नये बाईसाइकिल स्टेशनों को 15 जनवरी 2025 से संचालित करने के निर्देश दिए गये। ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास नगर निगम की डिस्पेसंरी बनाये जाने हेतु एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा चुका है।

सदर स्थित क्वीन एम्प्रैस मैरी लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर निर्देश दिए कि 15 जनवरी तक कार्य पूर्ण किया जाए तथा लाइब्रेरी संचालित करने हेतु आवश्यक सामान (फर्नीचर, बुक्स आदि) की सीएसआर फण्ड के माध्यम से व्यवस्था की जाए। 26 जनवरी से लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया जाए। शमशाबाद रोड़ होते हुए गोबर चैकी से यमुना किनारा के अंतिम छोर तक नाले को ढ़कने हेतु पीएफआरसी कवर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जो कि 31 जनवरी 2025 तक समाप्त हो जायेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!