आगरालीक्स…आगरा के जैन समाज में आक्रोश है. पैदल मार्च निकालकर विरोध जता रहे हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं..जानिए क्यों है इनमें रोष
शांतिप्रिय रहने वाले जैन समाज में इस समय आक्रोश है. इनमें रोष व्याप्त है और इसके लिए वो शांतिप्रिय ढंग से पैदल मार्च निकाल रहे हैं और अपना विरोध जता रहे हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हाथों में तख्तियां लेकर ये सभी लोग चल रहे हैं. इसका कारण है झारखंड स्थित श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करना. आगरा में इसके विरोध में सकल जैन समाज द्वारा आज शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान सकल जैन समाज ने एसीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंप इस गम्भीर मामले में दखल देने की मांग की.

ये है मामला
झारखंड सरकार द्वारा अभी हाल ही में जैन तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी को वन अभ्यारण्य बनाने का प्रपोजल केंद्रीय वन मंत्रालय को सौंपा है. इससे देश भर के सकल जैन समाज में रोष का माहौल बना हुआ है’. इसके विरोध में सोमवार को जैन भवन छीपीटोला से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला प्रबन्ध समिति ने सकल जैन समाज के साथ जैन भवन से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष युवक युक्तियां हाथों में स्लोगन की पट्टी लेकर जयकारे लगाते हुए डीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जुलूस निकाला.

शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जा रहे विरोध जुलूस को प्रशासन द्वारा स्वीकृति न मिलने के चलते जुलूस को थाना रकाबगंज पुलिस ने छीपीटोला पर रोक दिया इसके बाद जुलूस का नेतृत्व कर रहे प्रवीन जैन का पुलिस के आलाधिकारियों से काफी नोकझोक हुई. इसके बाद जिला मुख्यालय के पास प्रवीन जैन ने एसीएम और सीओ छत्ता अर्चना सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने कहा कि श्री सम्मेद शिखर जैन समाज की आस्था का केंद्र है. यहां से जैन धर्म के कई तीर्थंकर मोक्ष गए है. समाज इसे वन अभ्यारण्य नहीं बनने देगा. ज्ञापन के दौरान महिलाएं पुरुष जैन ध्वज एवं स्लोगन लेकर चल रहे थे.

इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा जैन धर्म के पवित्र पावन स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को पयर्टक स्थल घोषित ना करने की मांग की. इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप जैन, मंत्री प्रवेश जैन, प्रवीन जैन, नेताजी दीपक जैन, प्रदीप जैन, अश्वनी जैन, अनूप जैन, मुरारीलाल जैन, रोहित जैन, आशू जैन, लव जैन, राजीव जैन, उषा जैन, सपना जैन पार्षद, समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.