आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में एएचपीएस मेगा प्रतियोगिता में ‘मोटिवेटर्स हाउस’ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन…ये छात्र बने विजेता
बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए एएचपीएस मेगा प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन, समन्वय एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
‘मोटिवेटर्स हाउस’ के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतियोगिता में मोटिवेटर्स हाउस (Motivators House) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है
कक्षा 1: अर्पित यादव, आराध्य शर्मा एवं अथर्व कुमार
कक्षा 2: मोहम्मद असहज एवं आरंभ यादव
कक्षा 4: तनु गौतम
कक्षा 6: सुशांत गौतम
कक्षा 7: हर्षित यादव एवं अमन वार्ष्णेय
सभी विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीए मोहित गर्ग जी एवं निदेशक श्रीमती गुंजन गर्ग जी ने विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परनिता निगम एवं सभी कक्षा अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।