Monday , 23 November 2026
Home आगरा Agra News: Panch Kundiya Havan with chanting of thousand mantras of Maa Baglamukhi in Agra
आगरा

Agra News: Panch Kundiya Havan with chanting of thousand mantras of Maa Baglamukhi in Agra

564

आगरालीक्स….आगरा में मां बगलामुखी के सहस्त्र मंत्र जप संग पंच कुंडीय हवन, माता का अभिषेक और कन्या पूजन से गूंजा मंदिर परिसर

आगरा के वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा आयोजित प्राकट्य उत्सव एवं वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और साधना का दिव्य संगम देखने को मिला। सोमवार को आयोजन के द्वितीय दिवस की शुरुआत पंचद्रव्यों एवं औषधियों से मां पीतांबरा के विशेष अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार से हुई। इसके बाद दतिया पीठ के महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी का मंदिर प्रांगण में विधिवत स्वागत किया गया।


महंत याज्ञवल्क्य जी के मार्गदर्शन में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ के दौरान पूरे वातावरण में दिव्यता और ऊर्जा का संचार हुआ। 1100 माला का मंत्र जाप हुआ।
महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में मां पीतांबरा की तांत्रिक साधना परंपरा और साधकों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आत्मबल, विजय और वाणी की सिद्धि का माध्यम है, और प्रत्येक साधक को इससे लाभ लेना चाहिए।


इसके उपरांत कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजन, भोजन और उपहार अर्पित किए गए। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। माता के दिव्य श्रृंगार और फूल बंगले ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। बैंड-बाजे के साथ आरती के आयोजन ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।


मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय और मुकेश शर्मा ने बताया कि यह उत्सव मां पीतांबरा की साधना और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। आयोजन समिति के सदस्य अरुण उपाध्याय ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में कई स्वयंसेवकों ने सेवा दी।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, अजय उपाध्याय, मोहित, आयुष, लता, ममता, वंदना, अन्ना गुरु, पंकज शास्त्री, राजपाल मिश्रा, ऋषि अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

आगरा

Agra News: Traffic will be diverted on the highway in Agra on the occasion of Guru Nanak Dev Ji’s Prakash Parv…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हाइवे पर रहेगा...

आगरा

A grand celestial alignment on Kartik Purnima… Dev Deepawali to be celebrated during Sarvartha Siddhi Yoga

आगरालीक्स…कार्तिक पूर्णिमा पर महासंयोग…सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी देव दीपावली. इस बार...

error: Content is protected !!