आगरालीक्स ..आगरा की एक घटना ने झकझोर दिया है। बच्ची को कुत्ते ने काट लिया, स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाने के लिए आधार कार्ड मांगा गया, आधार कार्ड न होने पर वैक्सीन नहीं लगाई, बच्ची की रैबीज से मौत हो गई। इस मामले में जांच के बाद फार्मेसिस्ट को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा के बाह के खजुआपुरा निवासी रामवीर की नौ साल की बेटी अंजू को 23 अगस्त को परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, इमरजेंसी ने डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया, गेट पर ही अंजू की मौत हो गई। इस मामले में जांच में बडा मामला सामने आया है।
आधार कार्ड ना दिखाने पर नहीं लगाई वैक्सीन, रैबीज से मौत
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि मामले की जांच कराई गई। इसमें सामने आया है कि डेढ महीने पहले अंजू को कुत्ते ने काट लिया था, परिजन उसे लेकर बाह में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डॉ देव कुमार ने कुत्ते काटे का इंजेक्शन लिख दिया, फार्मेसिस्ट तिलक राज ने परिजनों से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा, उनके पास आधार कार्ड नहीं था इसलिए इंजेक्शन नहीं लगाया गया, वे अंजू को घर वापस ले गए। दूसरे दिन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो फार्मसिस्ट ने कह दिया कि कुत्ते काटने के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इंजेक्शन न लगने से अंजू की मौत हो गई। इस मामले में फार्मेसिस्ट तिलक राज को सस्पेंड कर दिया है।
फाइल फोटो