आगरालीक्स …आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में छात्रों के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना किया, अभिभावकों ने किया विरोध। साईकिल का पार्किंग शुल्क एक हजार रुपये।

सेंट पीटर्स कॉलेज में छात्रों से पार्किंग शुल्क भी वसूला जाता है। पार्किंग शुल्क सालाना है, सोमवार को बढ़ा पार्किंग शुल्क जमा न करने पर छात्रों को कॉलेज परिसर में रोक दिया गया। उनसे पार्किंग शुल्क जमा कर पास बनवाने के लिए कहा गया। छात्रों के घर न पहुंचने पर परिजन कॉलेज पहुंच गए।
दोगुना किया गया पार्किंग शुल्क
सेंट पीटर्स कॉलेज में पार्किंग स्कूल अब दोगुना कर दिया गया है। साइकिल के लिए पार्किंग शुल्क 500 रुपये था, इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। इसी तरह से अन्य वाहनों के लिए भी पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। इस मामले में टीम पापा द्वारा डीएम से भी शिकायत की जाएगी।
ये किया गया पार्किंग शुल्क
साइकिल 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये
ई बाइक 600 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये
पेट्रोल बाइक, स्कूटी और स्कूटर 2000 रुपये